Home Astrology  ग्राम पंचायत की अनदेखी रेत खदान निजी एजेंसी को ,सैकड़ों महिलाओं का...

 ग्राम पंचायत की अनदेखी रेत खदान निजी एजेंसी को ,सैकड़ों महिलाओं का कलेक्टर कार्यालय में जोरदार विरोध, देखिए वीडियो

0
166

 

ग्राम पंचायत की अनदेखी रेत खदान निजी एजेंसी को सैकड़ों महिलाओं का कलेक्टर कार्यालय में जोरदार विरोध

 

Screenshot 20251203 141911 Gallery

कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरमी में रेत खदान टेंडर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत की सहमति के बिना रेत खदान का अधिकार निजी एजेंसी को दिए जाने पर आज सैकड़ों महिलाएं सरपंच के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंच गईं और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्राम पंचायत चिरमी के सरपंच विवेक कुमार मरावी ने जिला खनिज अधिकारी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले पर गंभीर आपत्ति जताई है। सरपंच और ग्रामीणों का आरोप है कि चिरमी गेज नदी रेत खदान का टेंडर पंचायत को बताए बिना बाहरी निजी एजेंसी मा दुर्गा लेबर एंड सिक्योरिटी सर्विस को दे दिया गया।

इसकी जानकारी ग्रामीणों को सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली, जिसके बाद पूरे गांव में नाराज़गी फ़ैल गई। सरपंच, पंचगण और ग्रामीणों ने मिलकर टेंडर प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत को पूरी तरह दरकिनार कर बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है, जो स्वीकार्य नहीं है।

ग्राम पंचायत चिरमी ने जिला खनिज अधिकारी से तत्काल मौजूदा टेंडर निरस्त करने और रेत खदान संचालन का अधिकार ग्राम पंचायत को ही सौंपने की मांग की है। पंचायत का कहना है कि स्थानीय संसाधनों पर पहला हक ग्रामीणों का है, इसलिए टेंडर का निर्णय भी पंचायत की सहमति से होना चाहिए।

 

error: Content is protected !!