बालोद . यादव समाज द्वारा गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने समाज को एकजुटता और आध्यात्मिक शक्ति से जुड़े रहने का संदेश दिया।
बालोद में यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा गजेंद्र यादव ने कहा कि समाज तभी समृद्ध होगा जब हर परिवार शासन की योजनाओं से जुड़े और आगे बढ़े…..मंत्री ने हर यादव परिवार में भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित कर उनकी नियमित पूजा-अर्चना करने की अपील की।
शिक्षा मंत्री ने गीता जयंती आयोजन के लिए अपनी स्वेच्छानुदान राशि से एक लाख रुपए और समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।वही शिक्षकों को कुत्तों की जिम्मेदारी सौंपे जाने के वायरल दावे पर मंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने इसे प्रोपेगेंडा बताते हुए स्पष्ट किया कि केवल स्कूल सुरक्षा और मध्यान्ह भोजन की निगरानी के लिए सामान्य निर्देश दिए गए थे। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर पंचायत को अवगत कराने के लिए कहा गया था।




