Home Uncategorized रायपुर पहुंची इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम, एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

रायपुर पहुंची इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम, एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

0
184

रायपुर। VIDEO : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ये मैच रायपुर के स्टेडियम में BCCI को हैंडओवर किए जाने के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस बीच रांची में पहले एकदिवसीय मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया रायपुर पहुंच गई है। वहीं भारत के बाद अब दक्षिण अफ्रीका की टीम भी रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गई है। सभी खिलाडी चार्टर्ड प्लेन से सीधे माना स्थित विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड कर चुके है।

यहाँ से वे सीधे होटल के लिए रवाना हो रहे है। कल टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। टीम इण्डिया के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी पहुँच रहें है। दोनों ही टीमें कल अलग अलग समय में प्रैक्टिस करेंगी।

बता दें कि अपने पसंदीदा खिलाडियों को देखने बड़ी संख्या में लोग रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि वे भारतीय खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए पहुंचे है, लेकिन सबसे ज्यादा क्रेज विराट कोहली को लेकर देखा जा रहा है, लोग 18 नंबर की जर्सी लेकर पुरे जोश के साथ खिलाड़ियों का स्वागत करते नजर आ रहे है।

error: Content is protected !!