Home Uncategorized तीन अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से फरार.एक बालक लौट आया, दो कि...

तीन अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से फरार.एक बालक लौट आया, दो कि पुलिस कर रही है तलाश.मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े स्वयं पहुंची बाल सुधार गृह

0
101

IMG 20251201 141940 1

IMG 20251201 141920

IMG 20251201 141929

तीन अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से फरार

एक बालक लौट आया, दो कि पुलिस कर रही है तलाश

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े स्वयं पहुंची बाल सुधार गृह

बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा में निरुद्ध तीन अपचारी बालक आज सुबह किचन शेड में काम करते समय फरार हो गए। एक बालक तो वापस आ गया लेकिन दो अभी भी अदृश्य हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा में इन दोनों 33 उपचार बालक निरुद्ध हैं विभिन्न मामलों में इन्हें यहां रखा गया है इनमें से ही पॉक्सो और चोरी के मामले में निरुद्ध तीन किशोर किचन शेड में काम करने के लिए बाहर ले गए थे लेकिन वह मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। एक बालक तो वापस आ गया लेकिन दो बालक वापस नहीं लौटे। घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस कर्मचारी बालको की तलाश में सभी संभावित ठिकानों के लिए भेज दिए गए हैं

इधर श्रम वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के भतीजे की शादी में शामिल होने कोरबा आई महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने बाल संप्रेषण गृह का दौरा किया। यहां की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर जानकारी हासिल करने के पश्चात आवश्यक दिशा निर्देश उनकी ओर से दिए गए