कानून से ऊपर कोई नहीं – मड़वारानी में प्रशासन का बड़ा प्रहार’
मड़वारानी में बड़ा छापा – 144 बोरी धान जब्त


“अवैध धान खरीदी पर प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई…
साहू जनरल स्टोर से 144 बोरी धान जब्त… दुकानदार की ऊँची पहुँच की धौंस धरी रह गई!”
मड़वारानी से बड़ी खबर सामने आई है।
अवैध धान खरीदी के आरोपों पर बरपाली तहसीलदार ने ताबड़तोड़ छापा मारकर
साहू जनरल स्टोर से 144 बोरी धान जप्त कर लिया है।
दुकानदार की ‘ऊँची पहुँच’ की अकड़ इस कार्रवाई के सामने मिट्टी में मिल गई।”
“स्थानीय पत्रकार की शिकायत के बाद बरपाली तहसीलदार सत्यपाल राय और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे।
दुकान की जांच में पता चला कि यहां लंबे समय से अवैध धान खरीदी–बिक्री का काम चल रहा था।”
“दुकान की अंदर मौजूद बोरी–बोरी धान ने पूरे क्षेत्र को हैरान कर दिया।
प्रशासन ने मौके से 144 बोरी धान जब्त की,
जो साफ बताती है कि यह दुकान अवैध कारोबार का बड़ा ठिकाना बन चुकी थी।”
“हम इस वक्त मड़वारानी के साहू जनरल स्टोर के बाहर हैं,
जहां प्रशासन की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
दुकानदार की ऊँची पहुँच की सारी बातें कार्रवाई के सामने बेअसर साबित हुई हैं।”
“दुकानदार ने पत्रकारों को धमकाने और ऊँची पहुँच का रौब दिखाने की कोशिश भी की,
लेकिन तहसीलदार ने सख्ती दिखाते हुए उसकी एक न चलने दी।”
“ये धंधा सालों से चल रहा था।
हमें खुशी है कि आखिरकार कार्रवाई हुई।”
“तहसीलदार ने दुकानदार को साफ चेतावनी दी है कि
दोबारा शिकायत मिली तो FIR और दुकान सील की कार्रवाई होगी।”
‘कानून से ऊपर कोई नहीं – मड़वारानी में प्रशासन का बड़ा प्रहार’
“इस कार्रवाई ने क्षेत्र के अवैध धान कारोबारियों में दहशत फैला दी है।
प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि अब धान माफिया की नहीं,
कानून की चलेगी।”




