Home KORBA बीच मझधार में छोड़ दिया कंप्यूटर ऑपरेटर्स को प्रशासन ने. दूसरी जगह...

बीच मझधार में छोड़ दिया कंप्यूटर ऑपरेटर्स को प्रशासन ने. दूसरी जगह जॉब छोड़कर आए, अब लड़ेंगे लड़ाई

0
128

15 नवंबर से धान उपार्जन से पहले ही चार मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल कर दी। प्रशासन ने पहले उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया और खरीदी करने के लिए सभी केंद्रों में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती कर ली। 15 दिन काम लेने के बाद ऐसे सभी ऑपरेटरों को यह कहकर हटा दिया कि टेंडर रद्द हो गया है। मझधार में फंसे ऑपरेटर ने प्रशासन के रवैया पर नाराजगी जताई है। उन्होंने 15 दिन का वेतन देने के साथ फिर से काम देने अथवा पुराने काम को छोड़ने से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।