नगरपालिका का इंजीनियर ठेकेदार से रिश्वत लेते गिरफ्तार, कार के डेस्क बोर्ड में नोट रखते ही ACB की टीम ने दबोचा 

0
158

गरियाबंद। एसीबी की टीम ने नगर पालिका गरियाबंद में पदस्थ इंजीनियर संजय मोटवानी को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में ठेकेदार अजय गायकवाड़ ने रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से की थी, जिस पर एसबी की टीम ने ट्रैप प्लान किया और रिश्वत लेते इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी से की गई शिकायत में ठेकदार ने बताया था कि उसके निर्माण कार्य के बिल पास करने के एवज में इंजीनियर संजय मोटवानी ने एक लाख रुपए की मांग की थी। तय समय में इंजीनियर ने आज ठेकेदार को रकम लेने साईं गार्डन के पास बुलाया था।

अपने कार के डेस्क बोर्ड में आरोपी इंजीनियर ने जैसे ही रिश्वत की रकम को रखवाया, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।