Home KORBA पुलिस थाना के पास जर्जर सड़क पर फंस गया ट्रेलर. पहले भी...

पुलिस थाना के पास जर्जर सड़क पर फंस गया ट्रेलर. पहले भी कई मौके पर यहां पर हो चुका है विरोध.देखिए वीडियो…..

0
111

कुसमुंडा . एस ई सी एल कुसमुंडा प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। खराब सड़कों के चलते आम लोगों और भारी वाहनों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच कुसमुंडा थाना के पास एक भारी ट्रेलर गड्ढे में फंस गया, जिसके कारण घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय व्यापारी और नागरिक कई बार सड़क मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन प्रबंधन पर इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है। आरोप है कि मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये की बंदरबांट की जा रही है।

सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना जाम की स्थिति बनती है। भारी वाहन फंस जाते है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। कुसमुंडा क्षेत्र में उत्पादन कार्य में पहले से ही पिछड़ रहा एस ई सी एल प्रबंधन अब सड़क व्यवस्था को लेकर भी पूरी तरह असफल साबित हो रहा है। खराब सड़कों के कारण ना केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि उत्पादन में लगे भारी वाहनों को भी लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। आज एक ट्रेलर के गड्ढे में फंसने से लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन सिर्फ कागजों में मरम्मत दिखाकर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करता है, जबकि हकीकत में सड़कें बदहाल बनी हुई हैं।

error: Content is protected !!