Home KORBA इंटर एरिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन. एसईसीएल के 11 क्षेत्रों की...

इंटर एरिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन. एसईसीएल के 11 क्षेत्रों की टीमें दिखा रहीं दमखम

0
75

vlcsnap 2025 11 18 17h23m55s998

कुसमुँडा . साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुसमुँडा क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्टेडियम में इंटर एरिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। वेलफेयर एक्टिविटीज के तहत एसईसीएल हर वर्ष अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इसी कड़ी में इस वर्ष कुसमुँडा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता खिलाड़ियों के उत्साह का केंद्र बनी हुई है।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एसईसीएल के कुल 11 क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं। लीग आधार पर खेले जा रहे मैचों में अंकों के आधार पर टीमों को अगले दौर में प्रवेश मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कुसमुँडा स्टेडियम के वॉलीबॉल कोर्ट में हो रहे मुकाबले देखने के लिए स्थानीय खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। लगातार रोचक हो रहे मैच दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

एसईसीएल कुसमुँडा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि कोयला उत्पादन और डिस्पैच के साथ-साथ कंपनी की नीति में कर्मचारी कल्याण, खेल प्रोत्साहन और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाती है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष विविध गतिविधियों का आयोजन कर कर्मचारियों तथा युवाओं को मंच उपलब्ध कराया जाता है। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि एसईसीएल का प्रयास रहता है कि सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास हो और खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जा सके।