रायपुर. जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए रायपुर जिले को आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही रायपुर नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम का पुरस्कार सौंपा गया, जिसे ग्रहण करने के लिए रायपुर निगम आयुक्त विश्वदीप मौजूद रहे.
देखें तस्वीरें






