
कोरबा. नगर पालिका निगम के ट्रांसपोर्ट नगर जोन के अंतर्गत प्रेस कांप्लेक्स में आसपास के लोगों की सुविधा के लिए प्रसाधन गृह तैयार किया जाएगा। इसके कार्यकाल के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा बहुत पहले कर दी गई थी। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने एक कार्यक्रम में इस कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यों में पार्टियों के रुचि नहीं लेने से टेंडर की प्रक्रिया विलंबित होती है। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत , जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल सहित पदाधिकारी और आसपास के लोग उपस्थित थे




