Home KORBA लंबे समय तक श्रम किया संयंत्र में.वही बन गए बालको की आंख...

लंबे समय तक श्रम किया संयंत्र में.वही बन गए बालको की आंख का कांटा. सैकड़ो कर्मचारियों ने प्रबंधन द्वारा परेशान करने की शिकायत की प्रशासन से

0
145

कोरबा .कोरबा जिले में संचालित भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड से संबंधित सैकड़ो वर्तमान और पूर्व कर्मचारी प्रबंधन की मनमानी से काफी परेशान है। सरकार की जमीन पर विकसित की गई कॉलोनी में यह लोग अब घुट घुट कर रहने को मजबूर है। काफी समय से इन कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने बहुत सारी मुश्किल हैं। कर्मचारियों ने प्रबंधन की मनमानी से परेशान होकर कोरबा में जिला प्रशासन से शिकायत की है। यह कर्मचारी चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले में आवश्यक रूप से हस्तक्षेप करें।

यह कर्मचारी फिलहाल कुछ संख्या में कोरबा के जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचे और अपनी आपबीती बताई। इससे पहले बहुत सारे कर्मचारी अपनी समस्या को बता चुके हैं और राहत की मांग कर चुके हैं लेकिन हुआ कुछ नहीं। इन सब के बीच समस्याओं का सिलसिला बढ़ता चला गया। सभी की समस्याएं एक जैसी है। खबर के अनुसार बालको प्रबंधन अपनी कॉलोनी में रह रहे वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों को निकल बाहर करने की मानसिकता में है। एक बार फिर सरकारी जनदर्शन में सोमवार को इसी प्रकार की समस्या को लेकर कर्मचारियों का समूह पहुंचा। उन्होंने बताया कि प्रबंधन के द्वारा काफी समय से हम लोगों को परेशान किया जा रहा है। एक के बाद एक सुविधा कटौती की जा रही है। सबसे बड़ी दिक्कत तो यह है कि अब अत्यंत आवश्यक सेवाओं को बाधित करने के साथ हमारी मुश्किलें इस कदर बढ़ाई जा रही है जिसके लिए हमें कलेक्टर के पास शिकायत करने के लिए आना पड़ा है। कर्मचारियों ने और क्या कुछ कहा, जानते हैं

पूर्व जिले में विभिन्न उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों के सामने इसी प्रकार की समस्याएं काफी समय से बनी हुई है। कर्मचारियों ने लगातार इस तरफ प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं कि उनकी समस्याओं को हल करने के लिए क्या कोई फरिश्ता इस धरती पर आएगा।

error: Content is protected !!