Home Uncategorized मेडिकल का सामान रखा और फिर खोल दी प्रीमियम शराब दुकान. नौटंकी...

मेडिकल का सामान रखा और फिर खोल दी प्रीमियम शराब दुकान. नौटंकी देख भड़के लोगों ने किया हंगामा, अधिकारी सक्ते में

0
94

vlcsnap 2025 11 13 17h27m51s675

राजनांदगांव . राजनांदगांव के नन्दिनी क्षेत्र में मेडिकल का सामान कुछ दिनों तक रखने के बाद एक उसे गायब कर दिया गया और फिर यहां शराब दुकान का बोर्ड लगाकर दूसरी व्यवस्था कर ली गई। रिहासी क्षेत्र महावीर कॉलोनी में एकाएक प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का नागरिकों ने जमकर विरोध किया। लोगों को सुबह जानकारी हुई तो उन्होंने यहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी हुई तो प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अमिय श्रीवास्तव ने बताया कि स्थिति को देखते हुए शराब दुकान का संचालन बंद कर दिया गया है।