Home crime सोनगुड़ा में डेढ़ लाख नगद सहित आभूषणों पर डाका, जांच कर रही...

सोनगुड़ा में डेढ़ लाख नगद सहित आभूषणों पर डाका, जांच कर रही पुलिस. देर रात्रि डकैतों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर वारदात की

0
212

कोरबा .कोरबा जिले के बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है, इसका उदाहरण पिछली रात नजदीकी इलाके में डकैती की एक घटना से सामने आया। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच पड़ताल की। एडिशनल एसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

बालको नगर से कुछ दूरी पर स्थित है सॉनगुड़ा जहां पर शत्रुघ्न दास का परिवार निवासरत है। पिछली रात यहां पर डकैतों का गिरोह पहुंचा। डकैतों के पास हथियार थे उन्होंने घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और कुछ भी बोलने का मौका नहीं दिया। आरोपियों ने मौके से डेढ़ लाख रुपये नगर और लगभग 8:30 लाख कीमत वाले सोने के आभूषण अलमारी से निकाले और पार हो गए। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया देर रात्रि को डकैती की घटना ग्रामीण क्षेत्र में प्रकाश में आई है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस यहां पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित पक्ष ने घटना में 10 लाख से ज्यादा का सामान पर होने की बात कई है पुलिस इसका सत्यापन करने में लगी है। इससे पहले इस प्रकार के मामलों में आरोपियों को दंडित किया चुका है और उन्हें हतोत्साहित किया गया है। कुसमुंडा पुलिस थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि इससे प्रकरण में हितेश सारथी फरार है उसके मिलने पर पूरी घटना में इंवॉल्व रहे तत्वों के बारे में जानकारी मिल सकेंगे

error: Content is protected !!