Home KORBA सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ पर कोरबा में निकाला पैदल मार्च....

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ पर कोरबा में निकाला पैदल मार्च. विद्यार्थी, नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल.

0
147

कोरबा. भारत के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा में रन फॉर यूनिटी पैदल मार्च निकाला गया। काफी संख्या में विद्यार्थी नागरिक जनप्रतिनिधि और अधिकारी इसमें शामिल हुए। कोसाबाड़ी चौराहा पर पहुंचकर रन फॉर यूनिटी का समापन हुआ।

पंपहाउस कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत पटेल स्मारक से रन फॉर यूनिटी मार्च का शुभारंभ हुआ। ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सीएसईबी चौक, महाराणा प्रताप प्रतिमा, ओपन थिएटर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा होते हुए पदयात्रा कोसाबादी पहुंची। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत और अन्य जनप्रतिनिधि भी अतिथि थे। सभी प्रतिभागियों ने रन फॉर यूनिटी में अपने उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया कोसाबाडी चौराहे पर रन फॉर यूनिटी का समापन किया गया। यहां पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के मिनट मंत्री लखन लाल देवांगन और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने रन फॉर यूनिटी और सरदार पटेल के राष्ट्र हित में दिए गए योगदान के बारे में अपनी बात रखी।

कोरबा में रन फॉर यूनिटी के आयोजन में शामिल हुए प्रतिभागियों ने 6 किलोमीटर से भी ज्यादा की पदयात्रा की और दिखा दिया कि उनका जोश किसी से काम नहीं है और वह इससे अधिक दूरी भी पैदल तय कर सकते हैं। पदयात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था प्रशासन पब्लिक सेक्टर की ओर से कराई गई थी

error: Content is protected !!