भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियो आकांक्षा मिली उपमुख्यमंत्री से.हनुमान जी की गदा को देख हुई भावुक

0
88

रायपुर .. हाल में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जबरदस्त मैच खेला और विश्व विजेता की ट्रॉफी प्राप्त कर ली। भारतीय टीम का यहां वहां सम्मान हो रहा है। इस बीच टीम की फिजियो आकांक्षा सत्यवंशी ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भेंट की। इस अवसर पर आकांक्षा को सम्मान में एक गदा भेंट की गई। आकांक्षा ने फाइनल मैच के दौरान हनुमान जी से जुड़ी गदा को लेकर एक रोमांचक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि पूरा मैच किस प्रकार से उनके कब्जे में था।