Home KORBA ईशा देओल बोलीं- धर्मेंद्र के निधन की खबरें गलत:उनकी हालत स्थिर, रिकवर...

ईशा देओल बोलीं- धर्मेंद्र के निधन की खबरें गलत:उनकी हालत स्थिर, रिकवर कर रहे; राजनाथ ने पहले शोक जताया, फिर पोस्ट हटाई

0
87

acn18.com / एक्टर धर्मेंद्र (89) की बेटी ने उनके निधन की खबर को गलत बताया है। ईशा ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा-

QuoteImage

“मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।”

QuoteImage

et1qkr 1762833231

हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा-

QuoteImage

जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।

QuoteImage

हेमा मालिनी ने 9 बजकर 40 मिनट पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर नाराजगी जताई है।
हेमा मालिनी ने 9 बजकर 40 मिनट पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर नाराजगी जताई है।

मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर शोक जताया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।

ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है।
ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है।
जावेद अख्तर ने भी धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद शोक व्यक्त किया।
जावेद अख्तर ने भी धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद शोक व्यक्त किया।
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच चुकी हैं।
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच चुकी हैं।
अभय देओल, धर्मेंद्र के घर पहुंचे हैं।
अभय देओल, धर्मेंद्र के घर पहुंचे हैं।

धर्मेंद्र को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते सोमवार (10 नवंबर) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके लिए 72 घंटे क्रिटिकल हैं।

देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र की बेटियों को विदेश से मुंबई बुलाया गया है। बीती रात सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए और पिता से मिलने पहुंचे थे। शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे।

बॉबी देओल सोमवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे।
बॉबी देओल सोमवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे।
सनी देओल सोमवार को बेहद भावुक दिखे थे।
सनी देओल सोमवार को बेहद भावुक दिखे थे।
सोमवार को सनी देओल के दोनों बेटे करण और राजवीर हॉस्पिटल पहुंचे।
सोमवार को सनी देओल के दोनों बेटे करण और राजवीर हॉस्पिटल पहुंचे।
हेमा मालिनी सोमवार शाम ही अस्पताल पहुंच गई थीं।