Home crime बालिकाओं से अश्लील हरकत. शिकायत हुई तो वरिष्ठ नागरिक का सिर फोड़ा....

बालिकाओं से अश्लील हरकत. शिकायत हुई तो वरिष्ठ नागरिक का सिर फोड़ा. सामाजिक संगठन के लोगों ने मामले को लिया गंभीरता से.आरोपी सैफ खान गिरफ्तार

0
101

कोरबा . तुलसी नगर क्षेत्र में रहने वाले छात्र बदमाश सैफ खान को कोतवाली पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। तुलसी नगर में उसके द्वारा अमरजीत सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। किशोरियों से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप भी उस पर है। मामले को लेकर सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर घोर नाराजगी जताई।

कोतवाली थाना में इकट्ठी हुई लोगों की यह भीड़ उसे घटना के विरोध में है जिसमें सैफ खान के द्वारा एक सामाजिक संगठन से जुड़े अमरजीत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में अमरजीत को गंभीर चोटें। बताया जा रहा है कि आरोपी के द्वारा तुलसी नगर क्षेत्र में रहने वाली कुछ बालिकाओं से आपत्तिजन हरकत की गई थी जिसे उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद उन्होंने अमरजीत सिंह से इसकी शिकायत भी की थी। अपने कारनामे उजागर होते देख आरोपी ने अमरजीत का सिर फोड़ दिया। सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अपराधिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। घटना दिवस को जो कुछ हुआ उसने हम सभी को उद्वेलित किया है।

WhatsApp Image 2025 11 10 at 3.11.50 PM

घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग कोतवाली पुलिस थाना में जा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कोतवाली सिविल लाइन और मानिकपुर चौकी ने यहां पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में क्या कुछ कार्रवाई की गई है इस बारे में जानकारी दी नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने।कोरबा क्षेत्र में जिस प्रकार से अपराधीक घटनाएं हो रही है , उनकी रोकथाम को लेकर यह जरूरी हो गया है कि ऐसे तत्वों की पहचान करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए । याद रहे मौजूदा केस में आरोपी का मनोबल इसलिए भी बड़ा क्योंकि पीड़ित पक्ष के द्वारा कुछ महीने पहले कोतवाली थाना में उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर विशेष रुचि नहीं ली गई और ना ही कोई कार्रवाई की गई।