Home KORBA परशुराम भवन में पूजा समिति के प्रतिनिधियों का किया सम्मान. धर्म सेना...

परशुराम भवन में पूजा समिति के प्रतिनिधियों का किया सम्मान. धर्म सेना और बजरंग दल ने किया कार्यक्रम का आयोजन

0
106

कोरबा. सरकारी गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित परशुराम ब्राह्मण समाज भवन में धर्म सेना और बजरंग दल ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर गणेश और दुर्गा उत्सव सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में भागीदारी करने वाले प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे सहित कई लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर और आयोजन समिति के पदाधिकारी ने बताया कि अच्छे कार्यों का सम्मान करना अच्छी परंपरा है।