कोरबा . कोरबा जिले के दर्री डेम में महिला के घूमने से लोगों में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला बार-बार डेम की ओर जा रही थी और अंधेरा होते ही वह पानी के भीतर उतरने लगी। लोगों ने तुरंत 112 डायल कर सूचना दी। दर्री पुलिस ने समय रहते महिला को पानी से बाहर निकाल लिया। वह पूरी तरह भीग चुकी थी और लगातार रो रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह छुरी की रहने वाली है और घर नहीं जाएगी। टीआई ने उसके लिए कपड़े और कंबल की व्यवस्था कर उसे अपना घर सेवा आश्रम में ठहरवाया।




