
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने देशभर में पार्टी की नई जन–आवाज तैयार करने के लिए नेशनल टैलेंट हंट ‘प्रवक्ता’ चयन अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रतिभाशाली युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस प्रवक्ता बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अभियान का संचालन पूरे देश में कांग्रेस के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिभा चयन कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक संरचना तैयार — 5 जोन, प्रदेश टीम और जिला टीमों की घोषणा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्य में कार्यक्रम के संचालन हेतु प्रदेश, जोन (संभाग) और जिला स्तर की समन्वय समितियाँ बनाई गई हैं।
प्रदेश स्तरीय समिति
संयोजक: सुशील आनंद शुक्ला, प्रमुख – संचार विभाग
सह–संयोजक: धनंजय ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता
सोशल मीडिया समन्वय: मनी वैष्णव
जोन स्तर पर नियुक्त समन्वयक (5 ज़ोन)
बिलासपुर जोन के रीजनल कोऑर्डिनेटर: प्रवक्ता अभय नारायण राय
सहयोगी सदस्य: अनिल सिंह चौहान, सागर सोलंकी, संजय देवांगन, राज किशोर प्रसाद
जिला स्तर के टैलेंट हंट मीडिया कोऑर्डिनेटर
बिलासपुर (शहर/ग्रामीण): अनिल सिंह चौहान
रायगढ़ (शहर/ग्रामीण): संजय देवांगन
कोरबा (शहर/ग्रामीण): किशोर दिवाकर
मुंगेली: सागर सोलंकी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: वीरेंद्र बघेल, शक्ति साधेश्वर बघेल
जांजगीर-चांपा: अविनाश साहू
कांग्रेस की नई आवाज तैयार करने का मिशन
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने इस संबंध में बताया कि कांग्रेस की नई पहचान, नई ऊर्जा और नई आवाज देने के लिए यह अभूतपूर्व टैलेंट हंट आयोजित किया जा रहा है।
प्रवक्ता बनने के लिए चयनित प्रतिभागियों में पार्टी के मूल्यों के प्रति निष्ठा, तर्क क्षमता, मीडिया उपस्थिति, इतिहास की समझ और राजनीतिक जागरूकता प्रमुख मापदंड होंगे।
आवेदन प्रक्रिया और कार्यक्रम का टाइमलाइन
7 नवंबर से आवेदन प्रारंभ
20 नवंबर: आवेदन की अंतिम तिथि
21–25 नवंबर: आवेदन स्क्रीनिंग
25–30 नवंबर: रीजनल फिजिकल इंटरव्यू
1–5 दिसंबर: फिजिकल इंटरव्यू एवं पैनल डिस्कशन
आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे — इसके लिए QR स्कैनर जारी किया गया है।




