Home KORBA राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, सरकारी कार्यालयों में सामूहिक गायन...

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, सरकारी कार्यालयों में सामूहिक गायन .देखिए वीडियो….

0
102

कोरबा 07 नवंबर, 2025/ भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम और मातृभूमि के प्रति अपार श्रद्धा का प्रतीक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्‘ आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्वाभिमान और देशभक्ति का स्वर जगाता है। इसी अमर रचना की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज देशभर में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस विशेष संबोधन का सीधा प्रसारण कोरबा जिला कार्यालय के नये सभाकक्ष में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को एक साथ देखा एवं सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शामिल हुए।