Home crime महतारी एक्सप्रेस 102 के ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, शराब पीकर गाड़ी बीच...

महतारी एक्सप्रेस 102 के ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, शराब पीकर गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर सोते मिला, देखें वीडियो….

0
120

कोरबा/ कोरबा जिले में महतारी एक्सप्रेस 102 के ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ड्राइवर शराब पीने के बाद बलौदा जाने वाली सड़क के ग्राम मुडापार में अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी करके सो गया था।

स्थानीय लोगों ने देखा कि गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी है और ड्राइवर सो रहा है। उन्होंने ड्राइवर को जगाकर गाड़ी बड़ी मुश्किल से सड़क के किनारे खड़ा कराया और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। ड्राइवर ने बताया कि उसने शराब हरदी बाजार में ही पी थी। वह ड्राइवर डिलीवरी केस लेने के लिए कोरबी (धतुरा) जा रहा था। फिलहाल उच्च अधिकारियों की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।