Home Astrology सोना एक दिन में ₹935 और चांदी ₹3700 सस्ती: 7दिन में सोने...

सोना एक दिन में ₹935 और चांदी ₹3700 सस्ती: 7दिन में सोने की कीमत में ₹8,455 घटी, चांदी में ₹30हजार की गिरावट

0
336

सोना एक दिन में ₹935 और चांदी ₹3700 सस्ती: 7

 

दिन में सोने की कीमत में ₹8,455 घटी, चांदी में ₹30

 

हजार की गिरावट

Screenshot 2025 10 24 16 22 50 617 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity edit Screenshot 2025 10 24 16 28 16 915 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity edit

सोने की कीमत एक हफ्ते में ₹8,455 रुपए घटकर ₹1,22,419 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 17 अक्टूबर को सोना ₹1,29,584 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था।

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 अक्टूबर को सोना ₹935 सस्ता हुआ है। इससे पहले 23 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम थी।

 

वहीं, चांदी में ₹3,700 की गिरावट है। ये ₹1,47,750 प्रति किलोग्राम बिक रही है। कल इसकी कीमत ₹1,51,450 प्रति किलोग्राम थी। अपने ऊपरी स्तर से चांदी ₹30,350 सस्ती हुई है।

 

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

 

बड़े ज्वेलर्स पर 22K सोने की कीमत

 

तनिष्कः ₹1,15,400/10gm

 

कल्याण: ₹1,14,000/10gm

 

मालाबार: ₹1,14,000/10gm

 

कार्टलेन: ₹1,16,590/10gm

 

भीमा ज्वेलर्स: ₹1,13,180/10gm

 

सोना-चांदी के दाम में गिरावट के कारण

 

भारत में सीजनल बाइंग का खत्म होना: दीवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है।

 

ग्लोबल टेंशन में कमी: सोना-चांदी को ‘सेफ हेवन’ माना जाता है, यानी मुश्किल वक्त में लोग इन्हें खरीदते हैं। ग्लोबल टेंशन के कम होने से इसमें गिरावट आई है।

 

प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नलः रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट जोन में पहुंच चुकी थीं। इसलिए ट्रेंड फॉलोअर्स और डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है।

 

इस साल सोना ₹46,257 और चांदी ₹61,733 महंगी हुई

 

इस साल अब तक सोने की कीमत 46,257 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब ₹1,22,419 रुपए हो गया है।

 

चांदी का भाव भी इस दौरान 61,733 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब ₹1,47,750 रुपए प्रति किलो हो गई है।

 

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

 

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड

 

(BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

 

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के

 

दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता