Home Astrology कलेक्टर कांफ्रेंस आज: सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी मुख्यमंत्री की...

कलेक्टर कांफ्रेंस आज: सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस, योजनाओं की होगी समीक्षा

0
120

कलेक्टर कांफ्रेंस आज: सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस, योजनाओं की होगी समीक्षा

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में अब से कुछ देर में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता पर समीक्षा की जाएगी। आपको बता दे पुलिस और प्रशासन में कसावट लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार दो ​दिवसीय कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस आज से शुरू हो रही है

इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और डीएफओ 12 व 13 अक्टूबर को नवा रायपुर में जुटेंगे। मुख्य सचिव विकासशील के पदभार संभालने के बाद यह पहली बैठक होगी। राज्य शासन की ओर से कलेक्टर्स और एसपी को एजेंडे के साथ पहले ही चिट्ठी जारी कर दी गई थी। कलेक्टर-एसपी और कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस के लिए जिलों से कई तरह की जानकारियां मांगी गई है। कलेक्टर्स कांफ्रेंस में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त भी शामिल होंगे।

इसी तरह 13 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस में कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। ऐसा पहली बार है जब कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस होगी। जिसमें वन विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा होगी। जबकि 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कलेक्टर, एसपी और डीएफओ के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के साथ ही राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर भी चर्चा की जाएगी