जमीन पर कब्जा करने पहुंचे खदान अधिकारियों का विरोध, देखिए वीडियो

0
180

जमीन पर कब्जा करने पहुंचे खदान अधिकारियों का विरोध

देखिए वीडियो

सीसीएल की दीपिका गेवरा खदान के विस्तार को लेकर खदान प्रबंधन जिद और मनमानी पर उतारू है हरदी बाजार क्षेत्र में खदान की मशीन लेकर अधिकारी जब कब्जा करने पहुंचे तो उनका विरोध शुरू हो गया

गेवरा दीपिका खदान का विस्तार कर रिकॉर्ड स्थापित करने की अधिकारियों में इतनी अधिक लक है कि वह किसी भी स्तर तक जाकर भू स्वामियों से जमीन छीन लेना चाहते हैं। तभी तो सोमवार को भी लो लश्कर लेकर खदान प्रबंधन से जुड़े लोग हरदी बाजार बस्ती पहुंच गए जहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा

Vo यहां के अधिकारी इतने ठीक हैं कि उन्हें पुनर्वास नीति से कोई लेना-देना नहीं है उन्हें तो बस खदान का दायरा बढ़ाना है अपना सर्विस रिकॉर्ड ठीक करना है तभी तो किसी भी स्टार तक उतरने को तैयार प्रबंधन किसी की परवाह नहीं कर रहा है

गौरतलब है की हरदी बाजार के लोगों से उनकी पुस्तकेनी जमीन छीन लेने को आतुर खदान प्रबंधन की हरकत का स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध हो रहा है । पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता और कार्यकर्ता खदान प्रबंधकों की मनमानी का विरोध कर रहे हैं।सात बार के विधायक बोधराम कंवर की दास्तां सुनकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल् भी पिछले दिनों हरदी बाजार आए थे यहां उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि नियम विरुद्ध जाकर ग्रामीणों से उनकी जमीन छीनी जाएगी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

बहरहाल दीपिका प्रबंधन की नादिरशाही बढ़ती जा रही है और बढ़ता जा रहा है हरदी बाजार सहित सभी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का क्रोध। कहीं ऐसा ना हो कि दीपिका के महाप्रबंधक समेत उनके अन्य मातहतो के विरुद्ध किसी दिन समवेत स्वर में विरोध करने वाले सड़क पर उतर आए तो अंजाम बड़ा भयानक हो सकता है।