खबर का असर .उपद्रवी युवक गिरफ्तार
युवक ने की थी बेल्ट से दो युवकों की पिटाई
पिटाई का वीडियो हो रहा है खूब वायरल
एक युवक दो युवकों की बेल्ट से आधे घन्टे तक दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई करता रहा और लोग तमाशबिन बन मोबाईल पर वीडियो बनाते रहे । हमने जब इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया तो कुछ देर बाद।कोरबा पुलिस अधीक्षक में जानकारी दी कि आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है उसके विरुद्ध कार्रवाई कर उसे जेल दाखिल किया जा रहा है।
घ्यान रहे कि 2 अक्टूबर दशहरा के दिन सरेआम बेल्ट से दो युवकों को दौड़ा दौड़ा कर एक युवक पिटाई करता रहा । दोनों युवक ग्रामीण इलाके के रहने वाले थे और हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ देने की मांग कर रहे थे लेकिन उसके बावजूद युवक पिटाई करता रहा
घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत खरमोरा अटल आवास की बताई गई है।पता चला है कि पिटाई करने वाला खरमोरा का निवासी है वही मार खाने वाले मुड़ापार के युवक है। यह भी पता चला है की भगवा राज जिंदाबाद के नारे भी मारपीट करने वाले की तरफ से लगाए गए।
गौर तलब है कि खरमोरा का अटल आवास क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है यहां आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं पुलिस को इस पर कठोर रुख अपनाते हुए नियंत्रण की आवश्यकता है
पुलिस अधीक्षक के बताए अनुसार अब उपद्रवी युवक की गिरफ्तारी के बाद हो सकता है खरमोरा क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर असर पड़े




