Home KORBA बालकों का 20 साल पुराना राख फिल्टर संयंत्र एक ओर झुका,...

बालकों का 20 साल पुराना राख फिल्टर संयंत्र एक ओर झुका, दैव योग से किसी तरह की जनहानि नहीं

0
228

बालको एल्यूमिनियम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट परिसर में राख फिल्टर का करीब 20 साल पुराना संयंत्र अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार ईएसपी का निर्माण सेपको कंपनी द्वारा वर्ष 2004-05 के दौरान कराया गया था। हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बालको प्लांट में चिमनी गिरने की घटना सामने आ चुकी है, लेकिन प्रबंधन ने उससे सबक नहीं लिया। लगातार हो रहे हादसे श्रम विभाग की लापरवाही को उजागर करते हैं। कुछ दिन पहले ही रायपुर स्थित गोदावरी पावर प्लांट (हीरा ग्रुप) में हादसे में छह श्रमिकों की मौत हो चुकी है।

स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, जबकि संयंत्रों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार श्रमिकों की जान को खतरे में डाल रही है।IMG 20251003 WA0013 780x470 1 IMG 20251003 WA0011 640x853 1 IMG 20251003 WA0010 640x853 1