राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहा रक्त
महिला की मौत के बाद लोगों ने किया चक्का जाम

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में चेतमा के समीप नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हुआ। कपोट के लोगों ने जमुना बाई पोर्ते की मौत से आक्रोशित होकर चक्का जाम कर दिया ।उनकी मांग है कि मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीणों द्वारा किए गए चक्का जाम के कारण भारी वाहनों की आवाजाही रुक गई है पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया गया है




