Home KORBA एक व्यापारी के घर पर चली दो राउंड गोली, भागते गोली...

एक व्यापारी के घर पर चली दो राउंड गोली, भागते गोली चालक को पकड़ा लोगों ने ,एसपी ने कहा कि हमलावर से पूछताछ जारी, देखिए वीडियो

0
67

एक व्यापारी के घर पर चली दो राउंड गोली

भागते गोली चालक को पकड़ा लोगों ने

एसपी ने कहा कि हमलावर से पूछताछ जारी

देखिए वीडियो

कोरबा अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। तभी तो बीती रात एक युवक ने कटघोरा के कसनिया में एक व्यापारी के घर पर दो राउंड गोली चला दी। वसीम मेमन ने बताया कि वह सब सोने की तैयारी कर रहे थे तभी रात लगभग 11:00 बजे गोली की आवाज आई। एक गोली उनके दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गई। परिवार दहशत में आ गया।

बाइक से भागते एक युवक का पीछा किया गया थोड़ा दूर जाने पर बाइक खराब होने के बाद युवक ने अपना शर्ट बदलकर लोगों को चकमा देने की कोशिश की और बस में बैठकर भागने की जुगत भिड़ा रहा था तभी लोगों ने उसे धर दबोचा

सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया ।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी कासनिया पहुंचे
आईये सुनते हैं वसीम मेमन और सिद्धार्थ तिवारी ने इस घटना के विषय में क्या बताया