आँगनबाड़ी सहायिका भागी शादी शुदा प्रेमी के साथ, गांव में मचा बवाल, गांव वालों ने सहायिका का किया बहिष्कार
कोरबा के करतला ब्लॉक के ग्राम हरदी टिकरा आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.शादी शुदा होने के बावजूद केंद्र की सहायिका चार माह पूर्व अपने शादी शुदा प्रेमी मनहरण श्रीवास के साथ भाग गई थी अब जब वह वापस आयी है तों गांव के लोगों ने उसका बहिष्कार कर दिया।वे अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने को राजी नहीं है यही वजह है की केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है.
बताया जा रहा है,कि सहायिका के दो बच्चे है जबकि मनहरण श्रीवास का भी एक बच्चा है. गांव वालों का तर्क है, कि सहायिका के इस हरकत से उनके बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा यही वजह है कि वो उसे आँगनबाड़ी में नहीं देखना चाहते. इस मामले में अंतिम फैसला प्रशासन लेगा




