Home Astrology दीपका: विश्वकर्मा पूजा उत्सव में अव्यवस्था – कलाकारों की प्रस्तुति फीकी, दर्शकों...

दीपका: विश्वकर्मा पूजा उत्सव में अव्यवस्था – कलाकारों की प्रस्तुति फीकी, दर्शकों में निराशा

0
174

दीपका: विश्वकर्मा पूजा उत्सव में अव्यवस्था – कलाकारों की प्रस्तुति फीकी, दर्शकों में निराशाIMG 20250919 WA0042

गेवरा/दीपका।
प्रगति नगर स्थित श्रमवीर स्टेडियम में विश्वकर्मा पूजा उत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन आयोजन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

कार्यक्रम में कॉमेडियन वी.आई.पी. समेत कई कलाकार मंच पर उतरे, मगर उनकी प्रस्तुतियां दर्शकों को बांधने में असफल रहीं। वी.आई.पी. की मिमिक्री और हास्य अभिनय को दर्शकों ने उबाऊ बताते हुए कहा कि यह स्तर टीवी शो जैसा नहीं था, और बार-बार दोहराए जाने वाले चुटकुले माहौल को फीका कर रहे थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी और अन्य कलाकारों की डांस परफॉर्मेंस भी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि लाइट और साउंड सिस्टम में लगातार तकनीकी गड़बड़ियां रहीं, जिससे माहौल बिगड़ता रहा।

दर्शकों का कहना है कि आयोजकों ने स्थानीय कलाकारों को मौका नहीं देकर मुंबई से बुलाए गए नामचीन कलाकारों पर अधिक खर्च किया, लेकिन नतीजा निराशाजनक ही रहा।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि देर रात तक खिंचे इस आयोजन ने सिर्फ समय और संसाधनों की बर्बादी की, जबकि मजदूरों को यातायात और शोर-शराबे से असुविधा झेलनी पड़ी।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे आयोजनों में मजदूरों का पैसा और समय वाकई सही दिशा में खर्च हो रहा है या सिर्फ दिखावे के लिए भव्य मंच सजाया जाता है।

error: Content is protected !!