भाजपा कार्यकर्ताओं में जेब कतरा भी शामिल
विधायक धर्मजीत सिंह को बधाई देने वालों की जेब साफ
देखिए वीडियो

छत्तीसगढ़ के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए इन्हीं में एक जेब कतरा भी घुस गया। उसने कई लोगों की जेब साफ कर दी
डॉ अश्वनी गुप्ता ,दिलीप तोलानी, प्रमोद निर्मलकर, परमानंद पुरी जैसे भाजपा नेताओं कि जेब से नगदी गायब हो गए ।जैसे ही किसी एक को पॉकेट मारी का एहसास हुआ वह उपस्थित सबने अपनी जेब टटोली तो पता चला की जेब कतरे का कई लोग शिकार बन चुके हैं।
कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया ।मोबाइल मैं हुई रिकॉर्डिंग के सहारे पुलिस ने जब एक संदिग्ध प्रकाश मरावी को पकड़कर उससे पूछताछ किया तो पता चला कि उसके गिरोह ने ही यह हरकत की है ।पुलिस अब प्रकाश के फरार साथियों की भी तलाश कर रही है




