Home Astrology सनकी युवक ने सर पर किया था लट्ठ प्रहार, चार माह...

सनकी युवक ने सर पर किया था लट्ठ प्रहार, चार माह बाद बिगड़ी तबियत ईलाज के दौरान हुईमौत,

0
55

सनकी युवक ने सर पर किया था लट्ठ प्रहार

चार माह बाद बिगड़ी तबियत ईलाज के दौरान हुईमौत,

 

मारपीट के बाद आपसी समझौते में चल रहा था ईलाज

 

कोरबा के करतला थानांतर्गत ग्राम चोरभ‌ट्टी में अर्जुन सिंह राठिया 38 वर्ष निवास करता था। वह खेती किसानी का काम कर पत्नी टेनकुंवर व तीन बच्चों का पालन पोषण करता था। गांव के एक्शन की युवक ने उसे पर लाठी से हमला कर दिया था जिसके कारण अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था

IMG 20250915 WA0018

मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाए बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों के बीच ईलाज कराने की शर्त पर सुलह नामा करा दिया गया।

 

घटना के करीब 4 माह बाद लगभग सप्ताह भर पूर्व अर्जुन के चेहरे में सुजन आ गया। उसके दांत और जबड़े में असहनीय दर्द होने लगा।

 

पहले तो निजी अस्पताल में ईलाज कराया गया, इसके बाद अर्जुन को करतला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से 13 सितंबर को मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

मेडिकल कालेज अस्पताल में ईलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अर्जुन के चेहरे में लगी चोंट के कारण जबड़ा संक्रमित हो गया था।