Home Astrology दीपका प्रबंधन की शह पर हरदी बाजार में आतंक.. ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों...

दीपका प्रबंधन की शह पर हरदी बाजार में आतंक.. ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को धमका रहे हैं बाउंसर

0
204

दीपका प्रबंधन की शह पर हरदी बाजार में आतंक.. ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को धमका रहे हैं बाउंसर

हरदी बाजार के जन प्रतिनिधियों का आरोप है कि 11 सितंबर की रात लगभग 9 बजे हरदीबाजार में शराब के नशे में धुत्त होकर 30–40 लोगों ने ग्रामीणों के बीच धमकी-चमकी व गुंडागर्दी की। बताया जा रहा है कि उन्होंने गाय के गले में पट्टा बाँधने के बहाने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने की कोशिश की।

गांव के सरपंच व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाउंसरों ने आज 12 सितंबर को तहसील हरदीबाजार में होने वाली भू-विस्थापितों की बैठक को शांत कराने और विरोध को दबाने के लिए आतंक फैलाने की रणनीति बनाई। ग्रामीणों के अनुसार दीपका प्रबंधन मकान और संपत्तियों के जबरन सर्वे के लिए दबाव डाल रहा है। और नापी करने की साजिश रची जा रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सब कुछ SECL दीपका प्रबंधन की स्वीकृति के बिना संभव नहीं है। कंपनी को खदान विस्तार और प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की इतनी जल्दी है, वे किसी भी स्तर पर उतर आए हैं और तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को धमकाकर, डराकर और गुंडागर्दी से चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गुंडों और बाउंसरों को गांव में मनमानी करने की खुली छूट दी गई है।एसईसीएल दीपका प्रबंधन जानबूझकर चुप्पी साधे हुए है।गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण डर के साए में जी रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और शासन से मांग की है कि दीपका प्रबंधन की गुंडागर्दी पर तुरंत रोक लगे और उसकी भूमिका की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो