Home Astrology मृतकों के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष

मृतकों के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष

0
82

मृतकों के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्षScreenshot 20250911 153325 Gallery

राजनांदगांव शहर के बाबूटोला- नवागांव क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात में तीन लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिवार से मुलाकात करने विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह आज नवागांव पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक सचिन मानिकपुरी, राकेश ढीमर और किशन राजपूत के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मृतक के परिजनों से मुलाकात करने बाबूटोला और नवागांव पहुंचे डॉ रमन सिंह के सामने परिजनों ने घटना को लेकर जानकारी दी। वहीं पुलिस की लापरवाही के मामले में नाराजगी व्यक्त की ।

इस दौरान राकेश ढीमर के परिवार में बूढ़े माता-पिता की अब केवल उसकी पत्नी के ही सहारा होने के चलते लोगों ने उसके लिए नौकरी की मांग की जिस पर डॉ रमन सिंह ने उन्हें प्लेसमेंट में नौकरी देने निर्देशित किया । वहीं मृतक किशन राजपूत नगर निगम कर्मचारी होने के चलते उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति की कार्रवाई जल्द करने कहा।

इस दौरान डॉ रमन सिंह ने इस क्षेत्र में वारदात को देखते हुए पुलिस चौकी खोलने लोगों की मांग पर सहमति दी। वहीं उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी

डॉ रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव का वातावरण शांति सौहार्द का है l घटना काफी दुखद हुई है । पूरे मामले में नशा बड़ी वजह आया है । एक परिवार को बचाते हुए दूसरे युवक की मौत हो गई । उन्होने कहा कि पुलिस ने शुरुआत की कार्रवाई सही नहीं की, जब पहली घटना की सूचना मिली तो उसके बाद 5 घंटे का वक्त था। शुरुआत में ही कठोर कार्रवाई होती तो घटना ऐसे स्वरूप में नहीं होता। उन्होने कहा कि चौकी प्रभारी का स्पष्ट दोष दिखाई देता है । उन पर कार्रवाई हुई, सस्पेंड किया गया ।