Home Astrology पोस्टमार्टम से पहले ऑपरेशन कर निकाली गई गोली , गोली कंधे से...

पोस्टमार्टम से पहले ऑपरेशन कर निकाली गई गोली , गोली कंधे से नहीं निकल रही थी बाहर ,जवान ने साली और ससुर का कर दिया था कत्ल

0
127

पोस्टमार्टम से पहले ऑपरेशन कर निकाली गई गोली

गोली कंधे से नहीं निकल रही थी बाहर

जवान ने साली और ससुर का कर दिया था कत्लIMG 20250910 WA01731

कोरबा पश्चिम में हरदी बाजार के समीप छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस के जवान द्वारा दो लोगों की हत्या किए जाने के बाद उनके शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। युवती के कंधे पर लगी गोली पोस्टमार्टम में बाधा बन रही थी उसे ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया उसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।

हरदी बाजार हत्याकांड में मौत को प्राप्त हो गई आरोपी की चचेरी साली को तीन गोली लगी थी एक गोली उसके कंधे में फंस गई थी पोस्टमार्टम के समय एक्सरा और फिर ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकल गया। उसके बाद ही पोस्टमार्टम हो सका
दूसरे मृतक राजेश बिझवार जो आरोपी के चाचा ससुर थे उनको दो गोली लगी थी उनका भी परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने अपनी ससुराल पहुंचकर चचेरी साली को गोली मार दिया था और फिर जब उसे भागते समय चाचा ससुर राजेश ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मार दी थी
दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में सदमे के साथ गुस्सा भी था। सड़क जाम कर दी गई और लगभग 8 घंटे तक चक्का जाम आंदोलन के पश्चात प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 30-30 हजार मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी उसके बाद चक्का जाम समाप्त हो गया