Home Astrology डेढ़ सौ किलोमीटर पीछे कर पकड़ा मवेशी तस्कर गिरोह को , ...

डेढ़ सौ किलोमीटर पीछे कर पकड़ा मवेशी तस्कर गिरोह को , कुरैशी गैंग से 17 भैंसे बरामद

0
143

IMG 20250911 WA0057 IMG 20250911 WA0058

IMG 20250911 WA0055 IMG 20250911 WA0052 1
रिपोटर – कान्हा तिवारी

एंकर- धार्मिक नगरी रतनपुर में मवेशी तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ। बजरंग दल और गौ सेवकों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुरैशी गैंग की गाड़ी पकड़ी। करीब 150 किलोमीटर फिल्मी अंदाज में पीछा करने के बाद जांजी के पास गाड़ी को घेरकर पकड़ा गया। वाहन से 17 भैंसें बरामद की गईं, जिनमें से दो की दम घुटने से मौत हो गई थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

बीती रात लगभग 9 बजे गौ सेवकों ने रतनपुर क्षेत्र से गुजर रही संदिग्ध गाड़ी की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को दी। जिस पर एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत, बेलगाम चौकी प्रभारी राज सिंह और पुलिस बल ने त्वरित एक्शन लिया। इस दौरान बजरंग दल और गौ सेवक भी पुलिस के साथ खड़े रहे। जैसे ही पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तस्करों ने गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की। इसके बाद शुरू हुआ 150 किलोमीटर लंबा पीछा। अंततः जांजी के पास गाड़ी को घेराबंदी कर रोक लिया गया।

वाहन की जांच में 17 भैंसें बरामद की गईं। इनमें से दो की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। जीवित भैंसों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि गाड़ी इमरान कुरैशी, इरफान कुरैशी और सलीम कुरैशी की है। ये तीनों लंबे समय से मवेशी तस्करी के धंधे से जुड़े हुए बताए जाते हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश तेज कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।