Home Astrology खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : रेत, गिट्टी एवं मुरम का अवैध...

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : रेत, गिट्टी एवं मुरम का अवैध परिवहन कर रहे 13 हाईवा जब्त

0
176

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : रेत, गिट्टी एवं मुरम का अवैध परिवहन कर रहे 13 हाईवा जब्तIMG 20250902 WA0007

 

रायपुर। खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के अंतर्गत 13 हाईवा ट्रकों को जब्त कर संबंधित थाना क्षेत्रों के सुपुर्द किया गया है।

विभाग की टीम ने 31 अगस्त और 1 सितम्बर की दरम्यानी रात आरंग, नयापारा, माना एवं विधानसभा क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच-पड़ताल की। इस दौरान रेत से भरे 8 हाईवा, मुरम से लदे 2 हाईवा तथा गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाईवा जब्त किए गए। इन वाहनों को मंदिर हसौद, विधानसभा एवं खरोरा थाना क्षेत्रों की सुपुर्दगी में रखा गया है।

 

अक्टूबर तक रेत खनन है प्रतिबंधित

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से रेत उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद अवैध रूप से रेत का परिवहन गरियाबंद, धमतरी, मोमेला एवं महासमुंद क्षेत्रों से अन्य स्थानों हेतु किया जा रहा है।