चार लोगों की जिंदगी निगल गया उफनता नाला
प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है यही नहीं लोगों के प्राण भी जा रहे हैं। बेलगहना पुलिस चौकी के भंवार टंक के मरही माता का दर्शन करने बलोदा बाजार से एक परिवार आया था वापसी में एक उपनते नाले में परिवार के चार सदस्य फस गए। दो बच्चों और एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति का अब तक पता नहीं चला है आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद वह व्यक्ति भी इस दुनिया में नहीं है।




