वायरल वीडयो का सच,दीदी ने सिखाया सबक, अश्लील शब्दों का प्रयोग करने पर उठाया ये कदम,ससुराल से वापस आने के बाद 20 सालों से चला रही ठेला,महिलाओं के लिए मिशाल
,
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बायपाय मार्ग पर दीदी के नाम से फेमस दुकान है इसे दीदी ठेला के नाम से जाना जाता है। दीदी पिछले 20 सालों से अपनी बूढ़ी माँ और एक बड़ी दीदी के साथ रहकर ठेला पर व्यवसाय करती है और अपने घर परिवार का भरण पोषण करती आ रही है।
यही दीदी एक युवक को सबक सिखाते नजर आई । उसने शराब के नशे में धुत युवक की पिटाई कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो का सच जानने उससे संपर्क किया तो उसने अपनी मजबूरी बताई
दीदी का कहना है कि जिस युवक की उसने पिटाई की वो उसकी मजबूरी थी ।युवक शराब के नशे था और सामने कपड़ा की दुकान आया हुआ था । कपड़ा खरीदी करने के बाद दुकान आया और उसने गलत नजरिये से अपशब्दों का प्रयोग किया जब उसे बर्दाश्त नहीं हुआ तब उसने पिटाई करना शुरू किया। युवक कौन है और कहां का रहने वाला है उसे भी नहीं पता। जब वह इस तरह से हरकतें करने लगा तब उसे हाथ उठाना पड़ा।
वहीं दुकान पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।
दीदी ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है । कई युवक शराब पीकर आते हैं और इस तरह की हरकत करते हैं लेकिन इस बार उसे सबक सिखाने मजबूरन पिटाई करनी पड़ी। इसकी शिकायत इससे पहले भी मानिकपुर चौकी पुलिस से की जा चुकी है।
दीदी ने बताया कि उसकी शादी के कुछ साल बाद ही ससुराल में विवाद हुआ और उसके बाद वह वापस मायके आ गई। जहां अपनी बूढ़ी माँ और एक बड़ी दीदी के साथ 20 साल पहले चाय बेचने का काम शुरू किया। आज धीरे-धीरे वह आर्थिक रूप से मजबूत हो गई है और अपना घर परिवार चला रही है लेकिन समाज उसे जीने नहीं दे रहा है। सब अलग-अलग रूप में देखते हैं और कई तरह की बातें करते हैं वह इस खबर के माध्यम से लोगों को संदेश देना चाहती है कि जीवन में कितनी भी बड़ी मुश्किल आए हार नहीं मानना चाहिए , अपनी मंजिल के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए जो वह कर रही है।




