Home Uncategorized उपराष्ट्रपति चुनाव- NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नॉमिनेशन भरा:मोदी पहले प्रस्तावक, शाह-राजनाथ, नड्डा...

उपराष्ट्रपति चुनाव- NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नॉमिनेशन भरा:मोदी पहले प्रस्तावक, शाह-राजनाथ, नड्डा भी मौजूद रहे; 9 सितंबर को चुनाव

0
86

acn18.com नई दिल्ली/ NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे। नॉमिनेशन से पहले राधाकृष्णन ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

17 अगस्त को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया था।

राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन करेंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।

दरअसल, उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

3 फोटोज देखिए…

नॉमिनेशन भरने के दौरान सीपी राधाकृष्णन से बात करते पीएम मोदी।
नॉमिनेशन भरने के दौरान सीपी राधाकृष्णन से बात करते पीएम मोदी।
पीएम मोदी ने राधाकृष्णन का पर्चा लिया, उनसे हाथ मिलाया और फिर राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी पीसी मोदी को दिया।
पीएम मोदी ने राधाकृष्णन का पर्चा लिया, उनसे हाथ मिलाया और फिर राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी पीसी मोदी को दिया।
पर्चा दाखिल करने से पहले सीपी राधाकृष्णन ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।
पर्चा दाखिल करने से पहले सीपी राधाकृष्णन ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।