Home crime मोबाइल से बात करते गुस्साई युवती ने खुद पर किया आक्रमण 

मोबाइल से बात करते गुस्साई युवती ने खुद पर किया आक्रमण 

0
149

Acn18.comकोरबाl वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी अचानक उसे गुस्सा आ गया ।उसने आव देखा न ताव ब्लेड निकाला और अपने हाथ पर एक दो नहीं बल्कि लगभग दो दर्जन वार किया। नस काटने की कोशिश में लड़की का हाथ लहू लुहान हो गया ।

Point Blur Aug202025 092754

यह घटना कोतवाली कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिशन रोड श्याम मंदिर के समीप एटीएम के बाहर की है। ब्लैक कलर का जींस और शर्ट पहनी लड़की की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास होगी ।वह टहलते हुए मोबाइल से किसी से बात करते हुए घटनास्थल पर आई और फिर न जाने क्या हुआ कि वह आपा खो बैठी और स्वयं पर ही प्राण घातक हमला शुरू कर दिया ।

Point Blur Aug202025 092813

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश पड़ी युवती को अस्पताल भिजवाया

error: Content is protected !!