बच्चियों ने बांधी राखी तो जवानों की आंखें हो गई नम
जवानों ने कहा कि चिंता ना करें हम हैं ना
गरियाबंद जिले के दर्रीपारा पुलिस कैंप में रक्षाबंधन पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर की बच्चियों ने पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवानों को राखी बांधकर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया। जवानों ने कहा कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है सब की रक्षा हम कर रहे हैं और करेंगे
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गरियाबंद जिले के दर्रीपारा पुलिस कैंप में एक खास और भावुक दृश्य देखने को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर दर्रीपारा की नन्हीं बच्चियों ने जिला पुलिस बल और कोबरा F-201 बटालियन के वीर जवानों को राखी बांधकर यह पर्व मनाया।
बच्चियों ने तिलक कर, आरती उतारी और राखी बांधकर अपने “रक्षक भाइयों” को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस आत्मीयता और स्नेह से भरे पल ने हर किसी को भावुक कर दिया। कई जवानों की आँखें भी नम हो गईं। बदले में जवानों ने बच्चियों को आशीर्वाद दिया और मिठाई खिलाकर इस नए रिश्ते को और भी मधुर बना दिया।
इस अवसर पर कोबरा F-201 के डीसी एम. इंद्रा कुमार, निरीक्षक आलोक प्रताप सिंह, सहायक निरीक्षक सतपाल सिंह, उपनिरीक्षक साहिल दहिया, सहित बटालियन के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं जिला पुलिस बल की ओर से प्रधान आरक्षक चूड़ामणि देवता, आरक्षक विनोद मनहर, धुर्वे सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैंप में मौजूद एक अधिकारी ने कहा—
कि
> “हम अपने परिवारों से दूर रहते हैं, लेकिन आज इन बच्चियों ने हमें जो अपनापन और भाईचारे का अहसास दिलाया है, वह हमारे लिए अविस्मरणीय है।”
इस रक्षाबंधन कार्यक्रम ने बच्चियों और जवानों के बीच एक अनमोल भावनात्मक रिश्ता तो जोड़ा ही, साथ ही समाज में आपसी विश्वास, स्नेह और सौहार्द का भी सशक्त संदेश दिया




