
खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियो ने किया हमला
इलाज के दौरान महिला की हो गई मौत
बुजुर्ग महिला बेटे के साथ खेत में काम करने गई मां बेटे अलग-अलग खेत में काम कर रहे थे तभी मां की आवाज पर बेटा जब मां के पास पहुंचा तो पाया कि मधुमक्खियो ने उसकी मां को घेर रखा है। मधुमक्खियों के डंक से घायल महिला को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
कोरबा जिले के उर्गा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बंधवा भाटा निवासी 75 वर्षीय सिहारिन बाई अपने बेटे सुरेश यादव के साथ खेत में काम कर रही थी। अलग-अलग खेत में काम कर रहे मां और बेटे पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मां के चीखने की आवाज सुनकर बेटा सुरेश वहां पहुंचा तो उस पर भी मधुमक्खियो ने हमला कर दिया। मां को कंधे पर लादकर सुरेश घर पहुंचा मधुमक्खियां ने यहां तक उनका पीछा नहीं छोड़ा। निजी वाहन के जरिए सिहारिन बाई को अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई
मृतका के दामाद संतराम ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया की पेड़ के ऊपर मधुमक्खियों का झुंड था जिसके चलते यह घटना घटी।
जिला मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर आदित्य सिसोदिया ने बताया की मधुमक्खी के डंक से शरीर में हाइपरसेंसेटिव रिएक्शन हो सकता है काटने के बाद एक विशेष रसायन मधुमक्खी के द्वारा छोड़ा जाता है। जिससे सांस लेने में तकलीफ सूजन और यहां तक की मौत भी हो सकती है ।इसलिए यदि किसी को अधिक मधुमक्खियां ने काटा है तो तुरंत इसकी सांस और ऑक्सीजन चेक करना चाहिए और वेंटीलेटर की सुविधा वाले नजदीकी अस्पताल में ले जाना जरूरी है




