Home Astrology मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग की जेल में बंद केरल की...

मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग की जेल में बंद केरल की ननों को मिली जमानत, NIA कोर्ट का फैसला

0
152

मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग की जेल में बंद केरल की ननों को मिली जमानत, NIA कोर्ट का फैसलाIMG 20250802 WA0033

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो ननों को बिलासपुर स्थित एनआईए कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें शुक्रवार को पीड़ित पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत आवेदन पर फैसले को सुरक्षित रखा । कोर्ट ने आज पीड़ितों की जमानत अर्जी को मंजूर कर दिया।

बता दें कि 25 जुलाई को, नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस को सुकमन मंडावी के साथ छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार किया था। ऐसा स्थानीय बजरंग दल के एक पदाधिकार शिकायत के बाद किया गया था, जिसमें उन पर राज्य के आदिवासी बहुल नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि बाद में एक पीड़िता ने मीडिया को बताया कि वह तो लगभग 5 साल पहले ही ईसाई बन चुकी है।

error: Content is protected !!