Home Astrology करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, जंगल के भीतर...

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, जंगल के भीतर मिला शव, वन विभाग में मची अफरा तफरी

0
68

बिग ब्रेकिंग

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, जंगल के भीतर मिला शव, वन विभाग में मची अफरा तफरीIMG 20250801 WA0052 IMG 20250801 WA0050 IMG 20250801 WA0051

कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में एक नर हाथी की मौत ने वन विभाग को सकते में डाल दिया है. कुदमुरा और बैगामार जंगल के भीतर हाथी का शव पाया गया है. विश्वत सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताएं कि करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है, इस घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि, जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारी अब भी करंट का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए वन विभाग के पास कोई ठोस कार्य योजना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं.