Home छत्तीसगढ़ इनडोर स्टेडियम बना भ्रष्टाचार का अड्डा

इनडोर स्टेडियम बना भ्रष्टाचार का अड्डा

0
144

Acn18.com/ जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण नगर पंचायत में लाखों की लागत से बना इनडोर स्टेडियम अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। निर्माण पूरा होने से पहले ही यह स्टेडियम खंडहर में तब्दील हो चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत ने सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।

शिवरीनारायण नगर पंचायत में लाखों रुपए की लागत से बना इनडोर स्टेडियम अब भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। नगर पंचायत शिवरीनारायण के वर्तमान भाजपा अध्यक्ष राहुल थवाईत ने नगर पंचायत के सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कागजों पर कई कार्य दर्शाए गए, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य है। राहुल थवाईत का आरोप है कि इनडोर स्टेडियम में मरम्मत, सुविधा विकास और अन्य निर्माण कार्यों के नाम पर लाखों रुपये आहरण कर लिए गए, लेकिन वास्तविकता में किसी भी तरह का काम नहीं किया गया। इस पूरे मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी तरफ स्थानीय लोग भी इस बात से नाराज़ हैं कि जिस सुविधा से युवाओं को खेल और फिटनेस का मौका मिलना था, वो अब खंडहर और घोटाले की भेंट चढ़ चुका है।अब देखना होगा कि शिकायत के बाद शासन प्रशासन की तरफ से क्या कदम उठाए जाते हैं।

error: Content is protected !!