Home Astrology युवक को ब्लैकमेल कर रहे कोरबा की 2 युवतियों समेत 3 आरोपी...

युवक को ब्लैकमेल कर रहे कोरबा की 2 युवतियों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, परिजनों और पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया सभी को

0
233

युवक को ब्लैकमेल कर रहे कोरबा की 2 युवतियों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, परिजनों और पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया सभी कोIMG 20250714 WA0117

जांजगीर-चांपा। जिले में साइबर ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक से अवैध वसूली के मामले में चांपा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो युवतियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोरबा जिले से चांपा आए थे और एक 18 वर्षीय युवक को बदनाम करने की धमकी देकर 20,000 रुपये वसूलने की फिराक में थे।

युवती ने सोशल मीडिया से की दोस्ती, और…

दरअसल पीड़ित युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान था, ठीक से खाना-पीना नहीं कर रहा था और किसी से बात भी नहीं करता था। जब उसके माता-पिता ने पूछताछ की तो उसने रोते हुए खुलासा किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मार्च 2024 में कोरबा निवासी एक युवती से उसकी पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने युवती के कहने पर कुछ फोटो और वीडियो साझा किए थे। अब वही युवती और उसके साथी इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और रकम की मांग कर रहे हैं।

इस तरह पकड़े गए ब्लैकमेलर

SDOP, चांपा यदुमणि सिदार ने बताया कि आरोपी युवक अर्जुन मिंज 26 वर्ष निवासी दूगर बहार, थाना बागबहार, जिला जशपुर हाल निवासी ढोढ़ी पारा, सीएसईबी चौक, कोरबा और दो युवतियां दिनांक 12 जुलाई को युवक से रकम वसूलने चांपा पहुंचे थे। इनमें से एक युवती पीड़ित के घर के पास जाकर उसके पिता से बात करने लगी और खुद को सहेली बताकर गिफ्ट देने का बहाना किया। जब पिता ने पूछताछ की तो युवती ने गाली-गलौच शुरू कर दी और भागने लगी। परिजनों और पड़ोसियों की सहायता से युवती को पकड़ा गया। पास में पहले से स्कूटी में खड़े दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे युवक से रकम वसूलने आए थे और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

इस गंभीर प्रकरण में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति सजगता और तत्परता का परिचय देते हुए एक बड़ी साजिश को विफल किया है।

error: Content is protected !!