Home Astrology 01 करोड़ 18 लाख के ईनामी नक्सली सहित कुल 23 नक्सलियों के...

01 करोड़ 18 लाख के ईनामी नक्सली सहित कुल 23 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

0
60

 

01 करोड़ 18 लाख के ईनामी नक्सली सहित कुल 23 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण ।Screenshot 20250712 122020 Gallery

कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में सामिल लोकेश ने भी किया आत्मसमर्पण

पीएलजीए बटालियन में सक्रिय 08 हार्डकोर नक्सली सहित अन्य क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण ।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में डीव्हीसीएम 01, पीपीसीएम 06, एसीएम 04 एवं 12 पार्टी सदस्यों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित नक्सली में 09 महिला सहित 14 पुरूष नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण ।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में 03 नक्सली दम्पति शामिल है।

छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति” एवं “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से किया गया आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित 11 नक्सली पर 08-08 लाख, 04 नक्सली पर 05-05 लाख, 01 नक्सली पर 03 लाख एवं 07 नक्सलियों पर 01-01 लाख कुल 01 करोड़ 18 लाख रूपये के घोषित है ईनाम।

नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी सुकमा, विआशा. सुकमा, रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) सुकमा, जगदलपुर, सीआरपीएफ 02, 223, 227, 204, 165 वाहिनी एवं कोबरा 208 वाहिनी के आसूचना शाखा कार्मिकों की रही है विशेष भूमिका